Fri. Apr 24th, 2026

रोहित शर्मा बने वनडे टीम के कप्तान, विराट टेस्ट में करेंगे कप्तानी

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। क्रिकेटर रोहित शर्मा की भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बना दिया गया है। एक दिवसीय मैचों की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। जबकि, टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली ही रहेंगे।

बीते कई दिनों से मीडिया में लगाया जा रहा कयास बुधवार को सच साबित हुआ, जब रोहित शर्मा को भारतीय एक दिवसीय क्रिकेट टीम का कप्तान बना दिया गया। दक्षिण अफ़्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम की घोषणा के साथ ही बीसीसीआई ने रोहित को कप्तान बनाने की भी घोषणा की। अब विराट कोहली टी-20 के साथ-साथ वनडे में भी रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेंगे।

दक्षिण अफ़्रीका में टेस्ट टीम की अगुवाई विराट कोहली ही करेंगे और रोहित शर्मा टीम के नए उप-कप्तान होंगे। भारतीय चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ़्रीका में खेले जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। चयनकर्ताओं ने टीम की कप्तानी में बदलाव नहीं किया। लेकिन, उपकप्तानी अजिंक्य रहाणे की जगह रोहित शर्मा को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *