Wed. Jun 3rd, 2026

आरएसएस केशव नगर शाखा ने आयोजित किया गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की केशव नगर शाखा ने रविवार को गुरु नानक बालक इंटर कॉलेज चुख्खूवाला में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया। उत्तरी महानगर देहरादून के संघ चालक चंद्रगुप्त विक्रम ने कहा कि सभी स्वयंसेवक गुरु दक्षिणा कार्यक्रम के लिए अपने आसपास के लोगों को जोड़ने का प्रयास करें। साथ ही भाईचारा बनाए रखें।

परिवार प्रबोधन प्रमुख स्वामी एस. चंद्रा ने बताया की गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारा बनाने, गुरु के प्रति श्रद्धा भाव उत्पन्न करना व सामाजिक बुराइयों से दूरी बनाना है। उन्होंने बताया आगामी 15 अगस्त को इंदिरा कॉलोनी स्थित पंचायती मंदिर में शाम पांच से आठ बजे तक गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बाल स्वयं सेवक व उनके परिवार को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से समाज में एकता बनी रहती है।

आज के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में उत्तरी महानगर देहरादून के संघ चालक चंद्रगुप्त विक्रम, सह नगर कार्यवाह मयंक खंडूरी, नगर शारीरिक प्रमुख विजय धुसिया, सह नगर शारीरिक प्रमुख प्रदीप गुप्ता, मुख्य शिक्षक संजय थापा, शाखा कार्यवाह विनोद डालिया, नगर पर्यावरण प्रमुख विशाल कुमार, गोविंद सिंह गुसाईं, आदित्य नैयर, मिश्री लाल धुसिया, अखिलेश उनियाल, मयंक सिंधवाल, मुकेश धीमान, ललित बड़ेजा, चिराग, परिवार प्रबोधन प्रमुख स्वामी एस. चंद्रा के साथ ही स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *