Sat. Apr 18th, 2026

बुजुर्गों और मेधावियों को सम्मानित करेगी सकलानी बंधु कल्याण समिति

29 जून रविवार को होगा सकलानी बंधु कल्याण समिति का वार्षिक सम्मेलन। सम्मेलन में संगठन की मजबूती के लिए बनाई जाएगी रणनीति।

देहरादून। सकलानी बंधु कल्याण समिति का वार्षिक सम्मेलन 29 जून रविवार को श्रेष्ठ वेडिंग पॉइंट मोथरोवाला में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में वरिष्ठजनों और मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि गुरु रामराय यूनिवर्सिटी की उप कुलपति कुमुद सकलानी और नगर पालिका मसूरी की पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी होंगी।

समिति के कार्यालय में सकलानी बंधु कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल सकलानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उक्त निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि समिति समाज के उत्थान और उसे संगठित करने के उद्देश्य को लेकर लगातार काम कर रही है। समिति ने सकलानी वंशावली का लोकार्पण कर सकलानी बिरादरी को मूल जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया है। उसके बाद समिति का दूसरा सम्मेलन 29 जून को आयोजित किया जाएगा। जिसमें सीमित समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित करेगी। साथ ही बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिल सके। साथ ही समाज के अन्य बच्चों को भी उनसे प्रेरणा मिल सके।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में संगठन की मजबूती के लिए मंथन होगा और आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जाएगी । साथ ही संगठन की सदस्यता बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। समिति के महामंत्री बद्री प्रसाद सकलानी व कोषाध्यक्ष सुकेश सकलानी ने कहा कि भविष्य में मेधावी छात्राओं को समिति आर्थिक मदद भी मुहैया कराएगी, जिससे उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग मिल सके। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के अंत में गढ़वाली भोज भड्डू की दाल, भात और झंगोरा की खीर परोसी जायेगी।

बैठक में गंगा प्रसाद सकलानी, विनीत सकलानी, विजेंद्र सकलानी, कुशलानंद सकलानी, बीडी सकलानी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *