संजय सती व अर्चना सती के वीडियो गीत ‘मैं छौं घुघती उत्तराखंड की’ का हुआ लोकार्पण
-लोकार्पण शनिवार को उत्तराखंड के मशहूर हास्य कलाकार घनानंद, साहित्यकार डॉ नंद किशोर हटवाल और कवि वीरेंद्र डंगवाल “पार्थ” ने किया। गीत को अर्चना डिमरी ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। संजय सती के वीडियो गीत ‘मैं छौं घुघती उत्तराखंड की’ का लोकार्पण शनिवार को उत्तराखंड के मशहूर हास्य कलाकार घनानंद, साहित्यकार डॉ नंद किशोर हटवाल और कवि वीरेंद्र डंगवाल “पार्थ” ने किया। गीत को अर्चना सती ने स्वर दिया है। उत्तराखंडी संस्कृति को दर्शाता गीत बहुत सुंदर बन पड़ा है। गीत को अर्चना डिमरी ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
बॉलीवुड स्टूडियो देहरादून नेहरू कालोनी में आयोजित लोकार्पण समारोह में घनानंद ने कहा कि ‘मैं छौं घुघती उत्तराखंड की’ गीत बहुत सुंदर बना है। गीत में उत्तराखंडी संस्कृति की झलक दिखती है। उन्होंने कहा कि अर्चना डिमरी के रूप में एक नई गायिका का उदय हुआ है। वह एक मुकाम हासिल करेगी।
डॉ नंदकिशोर हटवाल ने कहा कि ‘मैं छौं घुघती उत्तराखंड की’ के रूप में श्रोताओं को एक अच्छा गीत सुनने को मिलेगा।
वीरेंद्र डंगवाल “पार्थ” ने कहा कि ‘मैं छौं घुघती उत्तराखंड की’ गीत निश्चय ही श्रोताओं को पसंद आएगा। संजय सती ने जिस भावना के साथ गीत लिखा है, उसे अर्चना सती ने उसी भावना के अनुरूप गीत को स्वर दिया है। इस अवसर पर गायिका अर्चना सती ने कहा कि गीत कैसा बना है, यह श्रोताओं की पसंद ही बताएगी। गीत यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। उन्होंने श्रोताओं की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
गीत को संगीत अनूप नेगी ने दिया है। जबकि, रिकार्डिंग बॉलीवुड स्टूडियो देहरादून ने की है। कैमरा एडिटिंग देवभूमि प्रोडेक्शन की है। प्रोड्यूसर संजय सती हैं। लोकार्पण के अवसर पर प्रशान्त, धनवीर खरोला, विकास नाथवान, अजय पंत, आदर्श सती, अदिति सती आदि मौजूद रहे।
