Wed. Apr 22nd, 2026

महाराज ने कहा, मालन नदी पर टूटे पुल की जांच का प्रस्ताव शीघ्र भेंजे

लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री नदियों की स्थिति का ब्यौरा भी तलब किया है।

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश के बाद बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये कोटद्वार के मालन नदी पर बने पुल के टूटने के मामले में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय को जांच के आदेश दिए हैं।

महाराज ने भारी बारिश के बाद बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये कोटद्वार के मालन नदी पर बने पुल टूटने के मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुए लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय को शीघ्र इसकी जांच का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव को निर्देश दिए हैं कि पुल गिरने के क्या कारण रहे हैं, इसकी विस्तृत जांच की जाए।

लोनिवि मंत्री महाराज ने विभागीय सचिव को निर्देश दिये हैं कि सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गो को खोला जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि बरसात बंद होने के बाद तत्काल प्रदेश की सभी सड़कों को ठीक करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल सिंह से प्रदेश की सभी नदियों की स्थिति और जल स्तर का ब्यौरा भी तलब किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *