कैदियों की मौत की होगी मजिस्ट्रीयल जांच, एसडीएम को बनाया जांच अधिकारी
-जिला कारागार देहरादून में बंद दो कैदियों की गत माह इलाज के दौरान अस्पताल में हुई थी मौत। मामले में एसडीएम विकासनगर सौरभ असवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। जिला कारागार देहरादून में बंद कैदियों की कोविड 19 के कारण अस्पताल में हुई मौत की मजिस्ट्रीयल जांच होगी। जिलाधिकारी ने इसके आदेश जाती किए हैं। एसडीएम विकासनगर सौरभ असवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि जिला कारागार में बन्द विचारधीन कैदी दयाल रयाल (निवासी श्यामपुर खदरी थाना ऋषिकेश) की गत 21 मई को इलाज के दौरान हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रान्ट में मौत हो गई थी। इसी तरह सिद्धदोष कैदी धूम सिंह (निवासी ग्राम रेशम माजरी, थाना डोईवाला) की भी 29 मई को इलाज के दौरान दून हॉस्पिटल में मौत हुई। धूम सिंह कोविड पाॅजिटिव था।
एसडीएम विकासनगर सौरभ असवाल ने बताया कि उक्त दोनों घटनाओं की जांच की जांच के आदेश डीएम ने दिए हैं। दोनों घटनाओं के संबंध यदि किसी भी व्यक्ति को कुछ कहना है तो वह मौखिक या लिखित रूप से 19 जून तक उनके न्यायालय/कार्यालय विकासनगर में दर्ज करवा सकता है। किसी भी तरह की जानकारी व सबूत भी उनके न्यायालय/कार्यालय विकासनगर प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
