Thu. Sep 3rd, 2026

एसजीआरआर पीजी कालेज में विज्ञान दिवस आयोजित किया गया व्याख्यान

देहरादून। एसजीआरआर पीजी कालेज के भौतिक विज्ञान विभाग ने गुरुवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर व्याख्यान आयोजित किया। मुख्य वक्ता आईआरडीई के वैज्ञानिक वीके मिश्रा ने छात्र छात्राओं को शोध के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्र छात्राओं के पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।
कालेज के भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मनोज बलूनी ने शोध कार्य के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अनीता मलियान ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ अरविंद नौटियाल, डॉ एएस राणा, डॉ अनीता मनोड़ी, प्रो एके गुप्ता, डॉ एमके पुरोहित, डॉ महेश कुमार, डॉ प्रदीप सिंह, डॉ संदीप नेगी, डॉ एचवी पंत, डॉ एमएस गुसाईं, डॉ सुमंगल नेगी, डॉ एपी भट्ट, डॉ एचवी जोशी आदि मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *