Tue. Jun 2nd, 2026

जाखन में युवती ने की आत्महत्या, नहीं मिला सोसाइड नोट

देहरादून। राजपुर क्षेत्र के जाखन में 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से सोसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि युवती लंबे समय से डिप्रेशन में थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात जाखन में युवती ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजन युवती को कोरोनेशन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने पुलिस को बताया गया कि चार साल पहले युवती की मां की मौत हो गई थी। तभी से वह डिप्रेशन में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *