Mon. Apr 20th, 2026

महाविद्यालय के बाद अब स्कूलों में भी गर्मियों की छुट्टी की तैयारी, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को स्कूलों में गर्मियों का अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। पांडे ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है ताकि छात्रों में संक्रमण न फैले और उन्हें सुरक्षित रखा जा सके। जल्द ही शासन की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के आदेश जारी होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कल ही राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया था। मैदानी व पर्वतीय क्षेत्र के सभी राजकीय महाविद्यालय में 7 मई से 12 जून तक ग्रीष्मावकाश के लिए बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *