Thu. Jun 4th, 2026

20 अप्रैल के सूर्य ग्रहण में बंद नहीं होंगे मंदिरों के कपाट

-ग्रहण पूरे भारत में दिखाई नहीं देगा। जिन देशों में ग्रहण दिखाई देगा, वहां पर इसका प्रभाव शुभ नहीं होगा, क्योंकि ग्रहण सूर्य की उच्च राशि मेष में होगा।

20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण है, लेकिन भारत में असर नहीं होगा। सूर्य का असर न होने से सूतक नहीं लगेगा और न ही मंदिरों के कपाट बंद किए जाएंगे। विद्या सोसाइटी कनखल के ज्योतिषाचार्य डाॅ प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक 20 अप्रैल का सूर्य ग्रहण का असर साउथ ईस्ट एशिया, ऑस्ट्रेलिया में होगा।

डाॅ प्रतीक मिश्रपुरी कहा ने कि ग्रहण पूरे भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण का किसी राशि पर प्रभाव नहीं होगा। गर्भवती महिलाओं पर भी कोई प्रभाव नहीं होगा। लेकिन, जिनकी कुंडली में राहु सूर्य की युति और ग्रहण योग हैं, उन्हें ग्रहण प्रभावित कर सकता है। जिन देशों में ग्रहण दिखाई देगा, वहां पर इसका प्रभाव शुभ नहीं होगा। क्योंकि, ग्रहण सूर्य की उच्च राशि मेष में होगा। उच्च राशि में पड़ा सूर्य ग्रहण राजनीति की दशा और दिशा बदलने वाला होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *