Wed. Jun 3rd, 2026

त्रिवेंद्र सिंह मुख्यमंत्री रहेंगे या नहीं.. सस्पेंस बरकरार, मंगलवार सुबह पहुंचेंगे देहरादून

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री बने रहने या हटने को लेकर सस्पेंस अभी बरकरार है। हालांकि, नड्डा के आवास पर बैठक के बाद रावत विजय मुद्रा में मीडिया से मिले। लेकिन, उत्तराखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान बातों से मामला उलझा हुआ ही लग रहा है।
मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कामकाज को लेकर भाजपा का कोई भी विधायक नाराज़ नहीं है। भाजपा आलाकमान में भी कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानमंडल दल की कोई औपचारिक बैठक मुख्यमंत्री आवास ने नहीं है। मुख्यमंत्री देहरादून पहुंचेंगे तो विधायक व पार्टी नेता सामान्य तौर पर मिलते ही हैं।

कन्नी काटते रहे मुन्ना सिंह

उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की बात पर मुन्ना सिंह चौहान कन्नी काटते नजर आए। उन्होंने कहा कि यह फैसला आलाकमान करता है और वह इस बात पर बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं।

11 बजे तक देहरादून पहुंचेंगे त्रिवेंद्र सिंह

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार सुबह 11 बजे देहरादून पहुंचेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर बैठक होगी। बैठक में विधायकों के साथ ही मेयर व जिला पंचायत अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *