महिलाओं का सम्मान एक दिन नहीं, 365 दिन हो: डॉ कौशल कुमार
– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) महानगर देहरादून की ओर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) महानगर देहरादून की ओर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोवर्धन विद्या मंदिर धर्मपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सवाल सामाजिक संस्था की अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी बिष्ट ने कहा कि आज के दौर में छात्राओं का शिक्षण क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता हैं कि छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान दें।
एबीवीपी के प्रांत अध्यक्ष डॉ कौशल कुमार ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन नहीं, बल्कि 365 दिन होना चाहिए। विद्यार्थी परिषद सदैव महिलाओं को मंच देने व महिला उत्थान के लिए काम करती रही है जो निरंतर जारी रहेगा।
यह रहे प्रतियोगिता के विजेता
भाषण में प्रथम स्थान MKP की वर्णिका, द्वितीय DAV की किरन कठायत व अनामिका बिष्ट, तृतीय मालदेवता की महिमा व MKP की अंजली भट्ट रही। कविता में अमृता प्रथम, दीपसिखा द्वितीय और सृष्टि तृतीय रही। 11वीं कक्षा में आँचल नकोटी प्रथम, सोनिका यादव द्वितीय व तनिष्का तृतीय रही। 12वीं कक्षा में प्रथम ज्योति कठायत, द्वितीय समीक्षा व तृतीय अंशिका रही।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
प्रधानाचार्य भानु प्रताप गुप्ता, गढ़वाल छात्रा प्रमुख तान्या वालिया, विभाग संयोजिक हिमाक्षी, प्रान्त विशेष आमंत्रित सदस्य प्रगति रावत, MKP छात्र संघ अध्यक्ष मनीषा राणा, मनोरमा रावत, जिला संयोजक ऋषभ रावत, प्रान्त सँस्कृत आयाम प्रमुख विवेक ममगाईं, महानगर सँगठन मंत्री नागेन्द्र बिष्ट, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य सागर तोमर व राहुल माही, कुलदीप पंवार, विशाल सिंह, सौरभ कुमार, संजय सिंह, प्रिंस भट्ट, गौरब तोमर, दयाल बिष्ट, विपिन भट्ट आदि मौजूद रहे।
