Sun. Apr 19th, 2026

30 सांसदों की टीम टिहरी में बांध निर्माण व पुनर्वास कार्यों का आज करेगी निरीक्षण

संसदीय समिति सोमवार को टिहरी पहुंचेगी। निरीक्षण के बाद शाम को देहरादून में समीक्षा बैठक करेगी। बैठक में सांसदों के अलावा उत्तराखंड के संबंधित विभागों के अधिकारी और केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी शामिल होंगे।

केंद्रीय योजनाओं और केंद्र सहायतित योजनाओं की समीक्षा के लिए 30 सांसदों की समिति देहरादून पहुंच चुकी है। समिति सोमवार को टिहरी में टीएचडीसी के बांध संबंधी कार्यों, पुनर्वास आदि का निरीक्षण करेगी। समिति तीन दिन तक उत्तराखंड में रुककर अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेगी।

संसदीय समिति सोमवार को टिहरी पहुंचेगी। निरीक्षण के बाद शाम को देहरादून में एक समीक्षा बैठक करेगी। बैठक में सांसदों के अलावा उत्तराखंड के संबंधित विभागों के अधिकारी और केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी शामिल होंगे। टीएचडीसी से संबंधित सभी मुद्दों पर भी बातचीत होगी। अपर सचिव उदयराज सिंह ने बताया कि टीम तीन दिन तक उत्तराखंड में प्रवास के दौरान नमामि गंगे और अन्य योजनाओं का परीक्षण कर उनकी प्रगति देखेगी। कार्य की गति धीमी होने पर कारण भी पूछेगी। सभी समीक्षाएं करने के बाद समिति रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे संसद में पेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *