Sat. Apr 18th, 2026

3 विधायकों को दिव्यांग सलाहकार बोर्ड में मिली जिम्मेदारी

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने तीन विधायकों को राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड में सदस्य नामित किया है, इनमें राजपुर विधायक खजान दास, रानीपुर विधायक आदेश चौहान और पिथौरागढ़ विधायक चंद्रा पंत शामिल हैं। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

गौरतलब है कि सरकार ने राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड में सदस्य नामित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल को अधिकृत किया था। उन्होंने बोर्ड के सदस्य के रूप में विधायकों को नामित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *