Mon. Oct 19th, 2026

मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो इंजीनियर सस्पेंड, दोनों के खिलाफ बिठाई जांच

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड में लोक निर्माण विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर (एई) अजीत सिंह व जूनियर इंजीनियर (जेई) अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। दुगड्डा प्रांतीय खंड में तैनात इंजीनियरों पर घटिया सड़क निर्माण का आरोप है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर दोनों के खिलाफ जांच बैठा दी गई है।

गौरतलब है घटिया सड़क निर्माण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में लोनिवि के दुगड्डा प्रांतीय खंड के तहत लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा-रथुवाढाब-धुमाकोट मोटर मार्ग के एक हिस्से में घटिया निर्माण की जानकारी दी गई थी। वीडियो मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मामले का संज्ञान लेते हुए सचिव लोनिवि आरके सुधांशु को कार्रवाई के आदेश दिए।

कमी पाई गई तो होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार व लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार स्वच्छ, पारदर्शी व ईमानदार प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है। जिस स्तर पर भी कमी पाई गई तो वहां भ सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *