तीरथ सरकार के मंत्रिमंडल ने ली शपथ, चार नए चेहरे शामिल
शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। तीरथ सिंह रावत सरकार के मंत्रिमंडल ने आज शपथ ले ली है। मंत्रिमंडल में 4 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। कुल 11 मंत्रियों ने शपथ ली।
राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। कैबिनेट में 8 कैबिनेट और 3 राज्यमंत्री हैं। सात चेहरे पुराने ही हैं। जबकि, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने किया।
कैबिनेट मंत्री
बंशीधर भगत, सतपाल महाराज, अरविंद पांडे, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, गणेश जोशी।
राज्य मंत्री
धन सिंह रावत, रेखा आर्य, यतीश्वरानंद
इन्होंने ली शपथ
बंशीधर भगत

सतपाल महाराज

यशपाल आर्य

अरविंद पांडे

सुबोध उनियाल

हरक सिंह रावत

बिशन सिंह चुफाल

गणेश जोशी

धन सिंह रावत

रेखा आर्य

स्वामी यतीश्वरानंद

