Wed. Sep 2nd, 2026

ठंड बढ़ी: आज पहाड़ से मैदान तक दिनभर रहेगी बारिश, बर्फबारी भी होगी

राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ओलावृष्टि के भी आसार

उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। आज सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित अन्य इलाकों में बारिश हो रही है। आज दिनभर बारिश रहेगी। वहीं, राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। बारिश से पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।

गौरतलब है कि सोमवार को भी राज्य के अधिकांश इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई थी। जबकि, दोपहर के बाद पहाड़ों की रानी मसूरी में जमकर ओलावृष्टि हुई थी।

मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है कि आज (मंगलवार) देहरादून के साथ ही उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *