Sun. Apr 19th, 2026

युवा चेतना दिवस पर टॉपर छात्राओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

-बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व महिला शक्ति केन्द्र योजना के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम

देहरादून (Dehradun)। युवा चेतना दिवस पर आयोजित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व महिला शक्ति केन्द्र योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2020-21 में 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव (DM Dr Ashish Kumar Srivastava) ने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास व शिक्षा-विभाग को सभी बालिका इन्टर कालेजों में लगातार इन्सूरेटर मशीन को चलायमान रखने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व महिला शक्ति केन्द्र योजना के तहत गठित जिला टास्कफोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बालिकाओं के जीवन, गौरव, शिक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य, जीविका व सशक्तिकरण के लिए संबंधित विभागों व टास्कफोर्स के सदस्यों को काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बालिकाओं को पोषण, स्वास्थ्य, सैनिटेशन, करियर काउन्सिलिंग आदि के बारे में जागरूक करने व आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्किल्ड में अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिकाओं व महिलाओं को नेचुरल हाईजिन के बारे में अधिक जागरूक करने को कहा। जागरुकता के बाद इसका अनुपालन हो रहा है या नही, छोटी-मोटी बीमारियों में कमी आ रही या नहीं, इसकी भी जानकारी रखने को कहा गया।

इन छात्राओं को किया गया सम्मानित

12वीं की पुरस्कृत बालिकाओं में सृष्टि रयाल, शिवानी, सुजाता रमोला, मल्लिका बरोली, मानसी गोयल, नेहा, लक्की शर्मा, कविता सकलानी, अनामिका, मोनिका गुप्ता शामिल रही। जबकि, 10वीं की बालिकाओं में निशा मुण्डेपी, महक जोशी, प्रिया पंवार, आस्था, सानिया पुण्डीर, अनु कुमारी, मानसी, निशा शाह, मुस्कान चौहान, सलोनी रयाल, महिमा सजवाण को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *