Thu. Sep 3rd, 2026

उत्तरकाशी और बागेश्वर के डीएम का एक दिन में दो बार तबादला

देहरादून। उत्तरकाशी और बागेश्वर के डीएम को लेकर सरकार व शासन भारी उलझन में हैं। इसी का नतीजा है कि एक ही दिन में उनका दो बार तबादला कर दिया गया।
शनिवार को पहले शासन ने दो दिन पूर्व उत्तरकाशी के डीएम बनाए गए मयूर दीक्षित को हटा दिया। उन्हें बागेश्वर का डीएम बनाया गया। वहीं, बागेश्वर के डीएम विनीत कुमार को बागेश्वर से हटाकर उत्तरकाशी भेज दिया। शासन की ओर से किए गए इस बदलाव के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। लेकिन, दो घंटे बाद ही उनके तबादला आदेश निरस्त कर दिए गए। शासन के इस तरह के आदेश पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। चर्चा रही कि कहीं सुबह होते इनका फिर तबादला न कर दिया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *