Thu. May 14th, 2026

एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने 5 उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर

देहरादून। डीआईजी/एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बुधवार को 5 उप निरीक्षकों का तबादला कर उन्हें उधर से उधर किया है।

उप निरीक्षक दिलबर सिंह नेगी को पुलिस लाइन देहरादून से थानाध्यक्ष रायपुर बनाकर भेजा गया है, जबकि, उप निरिक्षक अमरजीत सिंह को थानाध्यक्ष रायपुर से थानाध्यक्ष रायवाला बनाया गया है। वहीं,
उप निरीक्षक ऋतुराज सिंह को पुलिस लाइन देहरादून से थानाध्यक्ष सेलाकुई और उप निरीक्षक विपिन बहुगुणा को थानाध्यक्ष सेलाकुई से एसपी ग्रामीण के कार्यालय भेजा गया है। उप निरीक्षक हेमंत खंडूरी को थानाध्यक्ष रायवाला से एसएसपी कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *