Mon. Apr 20th, 2026

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

-कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरी महानगर के संघ चालक चंद्रगुप्त विक्रम ने बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन का दर्शन अपने वक्तव्य के अनुसार सुनाया व उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन को प्रेरित करने के लिए आह्वान किया

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केशवनगर के तत्वाधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोभालवाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केशवनगर के केशव, शक्ति, भीम शाखाओं से जुड़े स्वयं सेवक एकत्र हुए, ध्वज प्रणाम करने के पश्चात बाबा साहेब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरी महानगर के संघ चालक चंद्रगुप्त विक्रम ने बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन का दर्शन अपने वक्तव्य के अनुसार सुनाया व उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन को प्रेरित करने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केशव नगर के नगर कारवाह गोविंद जी ने की।

कार्यक्रम में सह-नगर कारवाह मयंक, शारीरिक प्रमुख विजय धुसिया, शाखा कारवां विनोद, प्रवीण, जीत सिंह, शारीरिक शाखा प्रमुख संजय थापा के साथ ही परिवार प्रबोधन प्रमुख स्वामी एस. चंद्रा, राहुल, विक्की कठेला, ज्ञानेश, नीरज सहित अन्य स्वमं सेवक सम्मलित हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *