Wed. Jun 3rd, 2026

ऊर्जा निगम कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल, रात शुरू हुई हड़ताल खत्म

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। ऊर्जा निगम कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है। हड़ताली कर्मचारियों की ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से वार्ता हुई। सकारात्मक वार्ता के बाद संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने हड़ताल समाप्त करने निर्णय लिया।

गौरतलब है कि 14 सूत्री मांगों को लेकर ऊर्जा निगम कर्मचारियों ने संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार रात 12 बजे से हड़ताल शुरू कर दी थी। कर्मचारियों की शासन के साथ वार्ता में बात न बनने पर ऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने खुद मोर्चा संभाला। हरक सिंह व संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच करीब एक घंटे की वार्ता हुई। इसके बाद हड़ताल वापस ले ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *