Sun. Apr 19th, 2026

चारधाम में अब तक पहुंचे 31003 तीर्थयात्री, आज भी तय संख्या से कम

-उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 18 सितंबर को शुरू हुई थी।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए 18 सितंबर से 30 सितंबर तक 31003 तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे हैं। हालांकि, धामों में तय संख्या से कम श्रद्धालु ही पहुंच रहे हैं। आज चारों धाम में 2086 तीर्थयात्रियों ने पावन धामों के दर्शन किए।

तीर्थयात्रियों/दर्शनार्थियों की संख्या आज शायंकाल 4 बजे तक

– श्री बदरीनाथ धाम – 769
– श्री केदारनाथ धाम – 506
– श्री गंगोत्री धाम- 430
– श्री यमुनोत्री धाम- 381
-श्री लोकपाल तीर्थ पहुंचे श्रद्धालु- 107

गौरतलब है कि चारधाम में दर्शनों को 15 अक्टूबर तक के लिए 69619 ई- पास जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *