Sat. Apr 18th, 2026

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: दिखेंगे पांच बड़े बदलाव, कैसे होगी वोटिंग

-देहरादून में 50 फीसदी बूथों की वेब कास्टिंग होगी। 943 ऐसे बूथ है। पिछले चुनाव में ट्रायल के तौर पर चुनिंदा बूथों पर वेब कास्टिंग हुई थी। वेब कास्टिंग वाले बूथों पर एक-एक सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। निर्वाचन अफसर एक जगह बैठकर इन बूथों पर चल रही प्रक्रिया को लाइव देख सकेंगे। इसका ट्रायल कर लिया गया।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। विधानसभा चुनाव में अबकी बार कोविड के चलते कई बदलाव देखने को मिलेंगे। लोकसभा चुनाव की तरह ईवीएम पर प्रत्याशी की फोटो रहेगी। वहीं, कर्मचारी पीपीई किट पहनेंगे तो वोटर के लिए मास्क पहनना जरूरी होगा। मतदाता को मतदान करने से पहले ग्लव्स दिए जाएंगे। चुनाव को पारदर्शी बनाने के साथ ही निगरानी व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए आयोग बूथों की वेब कास्टिंग करगा।

मतदाता पर्ची का साइज इस बार ए-फोर साइज पेपर का आधा रहेगा। इस पर मतदाता का पूरा विवरण रहेगा। पर्ची पर मतदान केंद्र और बूथ डिटेल तो होगी ही, साथ ही चुनाव आयोग का हेल्पलाइन नंबर, मतदान की तिथि और वोटिंग का समय भी दर्ज होगा।

देहरादून में होंगे 18 सखी बूथ 

देहरादून में 50 फीसदी बूथों की वेब कास्टिंग होगी। 943 ऐसे बूथ है। पिछले चुनाव में ट्रायल के तौर पर चुनिंदा बूथों पर वेब कास्टिंग हुई थी। वेब कास्टिंग वाले बूथों पर एक-एक सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। निर्वाचन अफसर एक जगह बैठकर इन बूथों पर चल रही प्रक्रिया को लाइव देख सकेंगे। इसका ट्रायल कर लिया गया। वहीं 18 सखी बूथ होंगे। इनमें केवल महिला स्टाफ तैनात होगा। देहरादून में दो पीडब्ल्यूडी बूथ दिव्यांगजनों के लिए बनाए जा रहे हैं।

चुनाव चिह्न के साथ प्रत्याशी का भी फोटो  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *