Sat. Apr 18th, 2026

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: पुलिस कर्मी 9-10 फरवरी को डालेंगे वोट, जानिए कहां होगा मतदान

-विधानसभा चुनाव के लिए जनपद देहरादून के पुलिस कर्मचारी पोस्टल बैलेट के जरिए पुलिस लाइन में मतदाान करेंगे।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। विधानसभा चुनाव के लिए जनपद देहरादून के पुलिस कर्मचारी पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करेंगे। डीआईजी/एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि पुलिस कर्मी 9 और 10 फरवरी को मतदान करेंगे। उसके लिए पुलिस लाइन देहरादून पोस्टल बैलट मतदान के लिए कैंप लगाया जा रहा है।

खंडूरी बताया कि मतदान कैंप में पुलिस के सभी थानों, शाखाओं, एसटीएफ, मुख्यालय, एसडीआरएफ, आईआरबी द्वितीय, पुलिस मुख्यालय, गढ़वाल परिक्षेत्र, यातायात निदेशालय, पुलिस संचार अग्निशमन विभाग के कर्मचारी वोट कर सकेंगे। राजभवन व मुख्यमंत्री सिक्योरिटी कर्मचारियों को भी यह सुविधा दी गई है। यहां वही पुलिसकर्मी वोट डाल पाएंगे, जिनका देहरादून जनपद की मतदाता सूची में नाम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *