Mon. Apr 20th, 2026

उत्तराखंड में आज भी हल्की बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

प्रदेश में बुधवार (आज)  को भी हल्की बारिश के आसार के साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड के सभी जिलों के अधिकतर हिस्सों में आज (बुधवार) भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, मैदानी इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो छह जून तक प्रदेशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सात व नौ जून तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *