Mon. Apr 20th, 2026

उत्तराखंड में बारिश को लेकर रेड अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। 20 मई यानी कल राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञान केंद्र ने बताया है कि चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंहनगर, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ में कल बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, राज्य के कुछ स्थानों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने व तेज बौछार पड़ने की संभावना है। जबकि, राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं झोंकेधार हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *