Thu. Jun 4th, 2026

उत्तराखंड के मुख्य सचिव होंगे सुखवीर सिंह संधू , ओमप्रकाश की छुट्टी

-उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुराने मुख्य सचिव ओमप्रकाश की छुट्टी कर दी है। अब सुखवीर सिंह संधू मुख्य सचिव होंगे। इसके आदेश भी जारी हो गए हैं।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले अफसरशाही पर नकेल कसनी शुरू की है। मुख्य सचिव पद से ओमप्रकाश की छुट्टी कर दी गई है। अब सुखवीर सिंह संधू को उत्तराखंड का मुख्य सचिव बनाया गया है। संधू 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

मुख्य सचिव बदलने के साथ ही शासन के कई अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव की तैयारी की जा रही है। वहीं, जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों की कुर्सी भी बदलाव की चपेट में है। जल्द ही राज्य में बड़ा दिखाई देगा।

मुख्य सचिव ओमप्रकाश को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *