Thu. Sep 3rd, 2026

रसायन विज्ञान के छात्र बना सकते हैं सैनिटाइजर व सर्फेस क्लीनर: डॉ शर्मा

देहरादून। रसायन विज्ञान के विद्यार्थी सेनिटाइजर व सर्फेस क्लीनर बहुत ही कम दाम पर प्रयोगशाला में इथाइल अल्कोहल का प्रयोग कर बना सकते है। इसी तरह खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट की जांच भी घर बैठे की जा सकती है। यह बात सोसाइटी ऑफ पॉल्युशन एंड एनवायर्नमेंटल कंजर्वेशन साइंटिस्ट्स (स्पेक्स) के मुख्य कार्यकारी व सचिव डॉ बृजमोहन शर्मा ने एसजीआरआर कालेज की ओर से आयोजित वेबीना र में बतौर मुख्य वक्ता कही। डॉ शर्मा ने रसायन विज्ञान के छोटे-छोटे प्रयोग पर काम करके आत्मनिर्भर बनने पर जोर डाला। डॉ शर्मा ने एलइडी लाइट बहुत कम लागत में बनाने व खुद ही मरम्मत कर ठीक करने की विधि भी बताई।

एसजीआरआर पीजी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार का विषय ‘भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विज्ञान की भूमिका’ रहा। वेबिनार का उद्घाटन कालेज के प्राचार्य प्रो वीए बौड़ाई, स्पेक्स के सचिव डॉ बृजमोहन शर्मा, रसायन विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ दीपाली सिंघल व आयोजन सचिव डॉ संदीप नेगी ने किया। प्रो बौड़ाई ने विज्ञान की उपयोगिता पर विचार व्यक्त किये। आयोजन सचिव डॉ संदीप नेगी ने वेबिनार की रूपरेखा व उपयोगिता की जानकारी दी। हेमवती गढ़वाल विश्वविद्यालय व सम्बद्ध कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी वेबिनार में प्रतिभाग किया। समापन पर डॉ हर्षवर्धन पन्त धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ राकेश ढौंडियाल, डॉ हरीश चंद्रा, डॉ अनुभव प्रताप, डॉ आनंद कुमार, डॉ विवेक कुमार, डॉ श्यामवीर सिंह, डॉ मनोज बलूनी व डॉ मेहरबान सिंह गुसाईं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *