Sun. Apr 19th, 2026

उत्तराखंड: पौड़ी-नैनीताल में आज भारी बारिश, पहली बार रेड अलर्ट जारी

-भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में भी बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना जताई है।

पौड़ी और नैनीताल में आज भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 24 घंटे में नैनीताल और पौड़ी में भारी से भारी बारिश को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में सावधान रहने की जरूरत है। राज्य सरकार व आपदा प्रबंधन विभाग को इस बाबत रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना है।

देहरादून में अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश

राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए डीएम डॉ आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। इसके साथ डीएम ने आपदा प्रबंधन से जुडे़ अफसरों संग बैठक कर जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *