Tue. Jun 2nd, 2026

बाल दिवस पर विशेष: युवा कवि विनय अंथवाल की एक कविता

विनय अन्थवाल
देहरादून उत्तराखण्ड

——————————————————————————

बाल प्रतिज्ञा 

हम बच्चे आदर्श बनेंगे
भारत माँ की शान बनेंगे।
भारत में रह-रहकर के हम,
हम बच्चे महान बनेंगे।

विद्यालय में जाकर के हम
ज्ञान गुणों से सज जाएंगे।
जीवन पुष्प संवारेंगे हम
भारत को महकाएंगे हम।

विद्यालय के सुमन हैं हम सब
ज्ञान सुगंध फैलाएंगे हम।
विद्यालय में पढ़-लिखकर के
ज्ञान प्रकाश फैलाएंगे हम।

हम बच्चों का प्यारा भारत
आँखों का तारा है भारत।
भारत का मान बढ़ाएंगे
हम ज्ञान दीप जलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *