Tue. Apr 21st, 2026

उत्तराखंड: गर्मी ने तोड़ा एक दशक का रिकॉर्ड, चौथे दिन सबसे गर्म रही राजधानी देहरादून

-देहरादून में 30 मई 2012 को सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि, कल यानी रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। पाकिस्तान से चलकर राजस्थान होते हुए उत्तराखंड पहुंची गर्म हवाओं ने राज्य में कहर ढा दिया है। मैदान से लेकर पहाड़ तक बेहद गर्म है। राजधानी देहरादून में तो गर्मी ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। देहरादून में कल (रविवार) अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो जून 2012 में अब तक का सबसे अधिक था।

पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी के कारण रविवार को देहरादून व आसपास के इलाकों में एक दशक पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। तीन दिन पहले दून में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया था। देहरादून लगातार चौथे दिन पूरे राज्य में सबसे अधिक गर्म रहा। 2012 में जून में दून में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के दूसरे शहरों (पंतनगर में 39.9 डिग्री, मुक्तेश्वर में 29.5 डिग्री और टिहरी में 30.1 डिग्री) अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

एक दशक में सबसे अधिक तापमान

देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। पिछले एक दशक में सबसे अधिक तापमान 30 मई 2012 को सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि, साल 2015 में जून में सबसे अधिक तापमान 40.8 डिग्री, साल 2016 में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री, साल 2017 में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री, 2018 में 38.7 डिग्री, साल 2019 में 40.4 डिग्री और 2020 में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था।

रविवार को देहरादून का तापमान

अधिकतम तापमान- 41 डिग्री
न्यूनतम तापमान- 22 डिग्री
सूर्योदय- 5.15 बजे
सूर्यास्त – 7.17 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *