Wed. Apr 22nd, 2026

उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, 15 दिसंबर से बर्फबारी

-मौसम विज्ञान केन्द्र निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि पहाड़ में पाला फसलों के लिए नुकसानदायक है। साथ ही इससे कम धूप वाली पहाड़ी जगहों पर यातायात में भी बाधा आ रही है। 

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 15-16 दिसंबर को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। राज्य मौसम विज्ञान केन्द्र ने इसकी संभावना व्यक्त की है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में इजाफा होगा। हालांकि, पहाड़ के निचले इलाकों इलाकों व मैदानी क्षेत्र में मौसम लगभग साफ रहेगा।

विभाग विज्ञान केन्द्र के अनुसार पहाड़ों के कम धूप वाले स्थानों में इस समय पाला पड़ने से ठंड में बढ़ी है। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा व धुंध से धूप हल्की हुई है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। आगामी पांच-छह दिन राज्य में बारिश का अनुमान नहीं है। हालांकि 15-16 दिसंबर को ऊंचे इलाकों में बर्फ पड़ सकती है।। दिसम्बर में पिछले 12 दिनों में 11.3 एमएम बारिश उत्तराखंड में दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि पहाड़ में पाला फसलों के लिए नुकसानदायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *