Thu. May 14th, 2026

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर ही बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें

देहरादून। गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश जयंती की पूर्व
जयंती की पूर्व संध्या पर यानी एक अक्टूबर रात से ही लागू हो जाएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद देहरादून में गांधी जयंती पर पूर्ण रूप से शराबबंदी रहेगी। एक अक्टूबर रात 10 बजे से ही शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी। इस संबंध में सभी एसडीएम के साथ ही पुलिस को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी अपने अपने क्षेत्रों में आदेश का कड़ाई से पालन करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *