Sun. Apr 19th, 2026

बाइक सवार में महिला को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, बाइक सवार फरार

-नालापानी चौक पर हुआ हादसा। मृतक महिला पैदल जा रही थी, इसी दौरान बाइक सवार ने उसे टक्कर नार दी। मृतक महिला बच्चों की तेल मालिश का काम करती थी। मूलरूप से बिहार निवासी महिला वर्तमान में सहस्त्रधारा झुग्गी झोपड़ी में रह रही थी।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। नालापानी चौक पर बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार फरार हो गया। थाना रायपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक महिला बच्चों की तेल मालिश का काम करती थी।
थाना रायपुर पुलिस को फोन पर जानकारी मिली कि नालापानी चौक के पास एक्सीडेंट हो गया है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और ई रिक्शा से महिला को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को ब्रॉड डेड घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला पैदल चल रही थी, एक बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। महिला को गंभीर चोट आयी थी। महिला का नाम बिंद्रा देवी (75 वर्ष) पत्नी बृहस्पति था। वह दून टाइल के पास (सहत्रधारा रोड) झुग्गी झोपड़ी में रहती थी। मूलरूप से वाह थाना सिमरी जिला दरभंगा बिहार निवासी थी। मृतका के दो बेटे हैं। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम किया। उसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *