Fri. May 17th, 2024

महिलाओं ने दीपावली के लिए बनाई सजावटी एलईडी लाइट

-एलईडी लाइट बनाने का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। भारत विकास परिषद द्रोण शाखा की ओर से महिला बाल विकास प्रोजेक्ट के तहत निर्बल वर्ग की महिलाओं को एलईडी लाइट बनाना सिखाया गया। कार्यशाला में महिलाओं ने दीपावली के लिए सजावटी एलईडी लाइट बनाई।

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज सम्पन्न हो गई। कमलप्रीत कौर (एलईडी मास्टर र्ट्रेनर), ऋषिता कौर (आस्क संस्था) ने बड़े ही सुनियोजित तरीके से महिलाओं को एलईडी लाइट बनाना सिखाया। कार्यक्रम में बीस महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण व मेक इन इंडिया को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सविता कपूर रीजनल मंत्री, अध्यक्ष मधु मरवाह, संयोजक नेहा, डॉ बीना चंद्रा व गंगोत्री गुप्ता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *