Tue. Jun 2nd, 2026

यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, 6 माह खरसाली में प्रवास करेंगी मां यमुना

कपाट बन्द होने के साथ ही मां यमुना की डोली ने किया खरसाली के लिए प्रस्थान, शीतकाल में 6 महीने खरसाली में प्रवास करेंगी मां यमुना। यहीं पर होगी पूजा अर्चना

शब्द रथ न्यूज (shabd rath news)। भैया दूज के पावन पर्व पर सोमवार को 12.15 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट (yamunotri temple closed for winter) भी शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। कपाट बन्द होने के साथ ही मां यमुना की डोली के खरसाली के लिए प्रस्थान किया। शीतकाल में 6 महीने मां यमुना खरसाली (kharsali) में प्रवास करेंगी, यहीं पर मां की पूजा अर्चना होगी।
परंपरा के अनुसार रविवार 15 नवम्बर को शनिदेव जी अपनी बहन यमुना से मिलने यमुनोत्री आ गए थे। आज भैयादूज पर उन्होंने यमुना को मायके आने का न्यौता दिया। इसके बाद धाम के कपाट बंद हुए और मां यमुना ने अपने मायके खरसाली के लिए प्रस्थान किया।
गौरतलब है कि गंगोत्री धाम के कपाट कल बंद हो गए थे। आज सुबह केदारनाथ और दोपहर में यमुनोत्री धम के कपाट बंद हुए। 19 नवम्बर को बदरीनाथ धाम के कपाट भी बंद हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *