आयुध निर्माणियों में ठप होगा काम, कर्मचारी 20 अगस्त से हड़ताल पर
देहरादून, 11 अगस्त: आयुध निर्माणियों के निगमीकरण को लेकर देशभर के निर्माणी कर्मचारी संयुक्त रूप से हड़ताल पर जा रहे हैं। सभी कर्मचारी 20 अगस्त से एक महीने की हड़ताल पर रहेंगे, जो 19 सितम्बर तक चलेगी।
भारतीय मज़दूर संघ से जिलामंत्री ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के नेतृत्व के आह्वान पर हड़ताल की जा रही है। आयुध निर्माणी देहरादून और आॅप्टो इलैक्ट्रोनिक फैक्ट्री के सभी संगठनों ने संयुक्त संघर्ष समिति बनाई थी। उन्होंने पांच से 10 अगस्त तक रोज गेट मीटिंग की। 12 से 19 अगस्त तक अपने स्टेट क्षेत्र में रैली निकालेंगे। इसके बाद 20 अगस्त से एक महीने की हड़ताल पर चले जाएंगे। गेट मिटिंग में संयुक्त संघर्ष समिति से अशोक शर्मा, महेन्द्र चौहान, डीके त्यागी, नीरज शर्मा, नन्दन बिष्ट, सुदेश कुमार, ईन्दर सिंह, कलीम अहमद, पंकज शर्मा मौजूद रहे।
