Sat. Sep 5th, 2026

अरुण जेटली की हालत बिगड़ी, एम्स में हैं भर्ती

देहरादून, 9 अगस्त: नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली को दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। जेटली को सुबह 11 बजे चेकअप के लिए भर्ती कराया गया। शाम को उनकी तबियत बिगड़ गई। ऎसे में प्रधामन्त्री नरेंद्र मोदी, गृहमन्त्री अमित शाह सहित मन्त्रीमण्डल के कई लोग अस्पताल पहुंचे।
जेटली का ट्रीटमेंट एंडोक्रिनोलोजिस्ट नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट की देखरेख में चल रहा है। कार्डियोलॉजी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ वीके बहल की निगरानी में डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है।
अरुण जेटली का हाल जानने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी एम्स पहुंचे।
गौरतलब है कि जेटली पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। इसी वजह से दूसरी मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल होने से उन्होंने इनकार कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *