Thu. Sep 3rd, 2026

कला गुरु सम्मान से सुरमई, संतोष वे लक्षमी को नवाजा

देहरादून, 21 जुलाई: संस्कार भारती की ओर से रविवार को डीबीएस पीजी कॉलेज में नटराज पूजन और कला गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कला को समर्पित सारथियों को सम्मानित किया गया। संगीत के लिये लक्ष्मी मिश्रा, अभिनय (नाटक) के लिये सुरमई परचा और चित्रकला के लिए मिनर्वा कॉलेज की संतोष कोहली को कला गुरु सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ मोना कौल के ध्येय गीत से हुई। संस्कार भारती की महानगर इकाई के अध्यक्ष लालजी देव पांडे ने कहा कि गुरु ही ज्ञान का मार्ग प्रशस्त करता है। गुरु का सम्मान ईश्वर का सम्मान है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ वीसी पांडे, संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष सतीश माथुर, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष सविता कपूर, राजेश थापा, बलदेव पराशर, रोशन लाल अग्रवाल, मनाली शर्मा, महेश्वरी कनेरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *