Fri. Jul 17th, 2026

सावन का पहला सोमवार, भोले बाबा के दर पर पहुंचे श्रद्धालु

देहरादून 22, जुलाई: सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से पूजन कर रहे हैं। पावन शिवलिंग पर गंगाजल से जलाभिषेक किया जा रहा है तो कुछ श्रद्धालु शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर भोले बाबा का आशीष ले रहे हैं।
देहरादून के पौराणिक और प्रसिद्ध टपकेश्वर मन्दिर में शुभ चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जल व दूध के साथ ही बेलपत्र, फल-फूल चढ़ाकर और रोली-चँदन से शिवलिंग का अभिषेक किया जा रहा है। शहर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *