Fri. Jul 17th, 2026

चैंपियन की विधानसभा सदस्यता खत्म करे भाजपा सरकार

देहरादून, 18 जुलाई: आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश संचालन समिति अध्यक्ष नवीन पिरशाली ने भाजपा विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन की विधानसभा सदस्यता ख़त्म करने की मांग की हैं। उन्होंने खा कि प्रणव ने उत्तराखंड का अपमान किया है, पार्टी से उनका निलंबन प्रयाप्त सजा नहीं है।
मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में नवीन पिरशाली ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा के बिगड़ैल नेताओं की लंबी फ़ेहरिस्त है। लेकिन, भाजपा के बहुचर्चित नेता प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा किये गये कृत्य को उत्तराखंड की जनता कभी माफ नहीं कर सकती। भाजपा ने वोट बैंक की राजनीति के लिए चैंपियन पर कार्रवाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति की है। भाजपा ने उत्तराखंड के शहीदों और जनभावनाओं को ताक पर रख दिया है। भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है। ऎसे में भाजपा को उत्तराखंड और उत्तराखंडियों से कुछ सरोकार होता तो वह उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के लिए नज़ीर पेश कर सकती थी। जिससे भविष्य में कोई जनप्रतिनिधि ऐसी ज़ुर्रत नहीं करता।
उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन के विवादित बोल उत्तराखंड की अस्मिता और उत्तराखंड के शहीदों के सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चैम्पियन की विधानसभा सदस्यता रदद् करे और उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबन्ध लगाये। विधायक ने देवभूमि उत्तराखंड के लिए अपशब्द कहे हैं जो क्षमा योग्य नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *