Fri. Jul 17th, 2026

जैन धर्मशाला में वीर शासन जयंती धूमधाम से मनाई

देहरादून, 17 जुलाई: जैन भवन (धर्मशाला) में परम पूज्य पुष्पगिरी तीर्थं प्रणेता आचार्य श्री 108 पुष्पदन्त सागर जी महाराज के शिष्य उत्तराखंड के राजकीय अथिति संस्कार प्रणेता मुनि श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में वीर शासन जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें पूज्य श्री के स्वयम रचित श्री मंशापूर्ण महावीर विधान का भव्य संगीतमय आयोजन किया गया। इस अवसर पर 200 से अधिक श्रावक व श्रीविकाओं ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया।
मुनि श्री सौरभ सागर जी ने अपने मंगल प्रवचन के माध्यम से कहा कि श्रावण कृष्ण प्रतिपदा से भगवान महावीर स्वामी का शासन प्रारंभ हुआ था। उन्होंने कहा कि मानव अपने जीवन में सुख और शांति चाहता हैं तो उसे भगवान महावीर स्वामी के बताए मार्ग पर चलना होगा, उसे महावीर भगवान के आदर्शों व संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। वीर शासन जयंती पर हम सब संकल्प लें कि भगवान महावीर स्वामी के बताए आदर्शों व संस्कारों को जीवन में उताकर आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश बंसल व महानगर अध्यक्ष विनय गोयल रहे। मंच संचालन संदीप जैन शास्त्री ने किया।
भोपाल से आये संगीतकार रजनीश जैन व उनकी टीम ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने भजन से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर विनोद जैन, अमित जैन, संदीप जैन, अनिल जैन, हर्ष जैन, संजय जैन, मंजू जैन, पूर्णिमा जैन, सुनैना जैन, सिम्मी जैन, मोनिका जैन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *