धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में होगा बाहरी लोगों का सत्यापन
देहरादून, 21 जुलाई:
धर्मपुर विधानसभा में बढ़ते हुए अपराधों को देखते हुए विधायक विनोद चमोली ने क्षेत्र में बाहरी लोगों का सत्यापन कराने की बात कही है। राजराजेश्वरी कॉलोनी देहराखास देहरादून में पौधरोपण कार्यक्रम में चमोली ने कहा कि चेन स्नैचिंग, चोरी जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। इस प् लगाम लगाना जरुरी है।
उन्होंने कहा कि आसपास के जिलों और देश के विभिन्न क्षेत्रों से आ रही अस्थाई आबादी का दबाव देहरादून की शांति के लिए खतरा बन रहा है। मेयर रहते हुए भी समय-समय पर इस बात से शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया। अब धर्मपुर विधानसभा में पुलिस व अन्य संस्थाओं के सहयोग से विशेष अभियान चलाया जाएगा। पार्षद राजपाल पयाल ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं 15 साल से क्षेत्र को नहीं मिली। महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने कॉलोनी वासियों से अपनी जिम्मेदारी समझने की बात
कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलम सिंह मियां और संचालन नवीन नौटियाल ने किया। शशिभूषण जोशी, ब्रजमोहन वर्मा, प्रेम बल्लभ जोशी, युद्धवीर सिंह चौहान, वर्षा बडोनी, कांति भट्ट, कांति उनियाल आदि मौजूद थे।
