Tue. Jun 2nd, 2026

महाराष्ट्र में बनी भाजपा सरकार, देवेन्द्र फडणवीस मुख्यमन्त्री, अजित पवार उप मुख्यमन्त्री

देहरादून। महाराष्ट्र में भाजपा ने सभी को झटका देते हुए सरकार बना ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा के देवेन्द्र फडणवीस को मुख्यमन्त्री पद की शपथ भी दिला दी। साथ ही एनसीपी नेता अजित पवार को उप मुख्यमन्त्री बनाया गया है।
शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश करते इसलिए पहले महाराष्ट्र में राजनीतिक परिदृश्य बदल गया। शुक्रवार की रात हुई उठापटक में भाजपा ने बाजी मार ली। रात ही एनसीपी नेता अजित पवार के साथ बातचीत तय हो गई थी। सुबह साढ़े पांच बजे महाराष्ट्र से राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया। उसके बाद फडणवीस को मुख्यमन्त्री और पवार को उप मुख्यमन्त्री की शपथ दिला दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *