Tue. Jul 21st, 2026

उत्तराखंड में 18 से 45 आयुवर्ग के लोगों को टीका लगाना शुरू, मुख्यमंत्री ने किया टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

-सोमवार को राधा स्वामी सत्संग भवन व्यास परिसर ने वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। कैंप में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हुए शामिल।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) shabd rath news। राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सोमवार को राधा स्वामी सत्संग भवन व्यास परिसर ने वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां 18 से 45 साल के लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगनी शुरू हुई है। इसमें 400 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक टीकाकरण अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। टीकाकरण के लिए बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग से व्यवस्था करने को कहा गया है ताकि उन्हें परेशानी न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीकाकरण के बाद भी मास्क व सेनि टा आई जर का उपयोग करते रहें। साथ ही कोवि ड प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करें। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं और अपॉइंटमेंट मिलने पर ही टीकाकरण के लिए जाएं।

कैंप में रही अव्यस्था, लोग हुए परेशान

कैंप में अधिकारियों की अधूरी तैयारी के कारण लोग परेशान रहे। सवा 11 बजे तक वैक्सीनेशन शुरू ही नहीं किया गया, जिससे कई लोग खफा होकर बिना वैक्सिंग लगवाए ही चले गए। हालांकि जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद लापरवाह अधिकारियों ने वेक्सीनेशन शुरू किया। लेकिन, डीएम के जाते ही फिर अव्यवस्था शुरू हो गई। जिसके चलते अधिकारियों के साथ लोगों की नोक-झोंक भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *