Wed. Jun 3rd, 2026

कोरोनाकाल में ममता बनर्जी ने फिर संभाली बंगाल की कमान, तीसरी बार बनी मुख्यमंत्री, ली शपथ

-सोमवार को बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल ने शपथ ली, सरकार ने कुल 43 मंत्री शामिल है

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) shabd rath news। ममता बनर्जी ने आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर फिर बंगाल की कमान संभाल ली है। उनके साथ 43 कैबिनेट, राज्य व स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल ने सभी को राजभवन में शपथ दिलाई।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बन गई हैं। ममता बनर्जी ने आज शपथ लेकर कामकाज भी संभाल लिया है। राजभवन में कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते हुए सभी कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार, राज्य मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई, इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *