Thu. Sep 3rd, 2026

भाजपा ने देहरादून महानगर में बनाये 11754 नए सदस्य

देहरादून, 18 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी ने देहरादून महानगर में 11754 नए सदस्य बनाये हैं। भाजपा का छह जुलाई से शुरू हुआ सदस्यता अभियान 11 अगस्त तक चलेगा।
भाजपा महानगर कार्यालय में हुए कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि 23 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सदस्यता सह प्रमुख दुष्यंत गौतम कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक लेंगे, जिसमें सदस्यता पर्व से जुड़े विषयों पर वह विचार रखेंगे। बैठक में महानगर पदाधिकारियों के साथ महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष मंडल, मंडल महामंत्री, मंडल सदस्यता प्रमुख मंडल सदस्यता शहर प्रमुख, शक्ति केंद्र संयोजक, विस्तारक, मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, सदस्यता प्रमुख, सदस्यता सह प्रमुख, विभाग, प्रकल्प और प्रकोष्ठ के प्रमुख शामिल होंगे।
महानगर सदस्यता प्रमुख रविंद्र कटारिया ने बताया कि महानगर के 912 बूथों पर 91200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है यानी प्रत्येक बूथ पर 100 साथ ही भाजपा महानगर के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को 50 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
महानगर सदस्यता सह प्रमुख रंजीत भंडारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदा ही बड़े लक्ष्य निर्धारित करती है, इसीलिए विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। महानगर उपाध्यक्ष सीताराम भट्ट ने 18 साल की आयु पर पहुंचने वाले युवाओं को मतदाता एवं भाजपा सदस्य बनाने का प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में दर्जाधारी जितेंद्र रावत मोनी, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, हरीश डोरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम पंत, पवन चौधरी, आशीष नागरथ, प्रभात कुमार, राकेश, सुभाष बालियान, परम दत्ता, रतन सिंह चौहान, डॉ उदय पुंडीर राजेश कांबोज, दिनेश प्रसाद सती, आनंद सागर, सतीश कश्यप, अनिल चमोली, नवीन छेत्री, सुरेश रमोला, भाजपा महिला मोर्चा की बृजलेश गुप्ता, बबीता सहोत्रा, पूनम ममगाई, बीना रतूड़ी, पुष्पा देवी, रितु अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *