देहरादून के संदीप थापा कश्मीर में शहीद
देहरादून, 17 अगस्त: देहरादून निवासी संदीप थापा पाकिस्तान की तरफ से ही हो रही गोलीबारी में शहीद हो गए। लांसनायक संदीप थापा जम्मू-कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में तैनात थे संदीप के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने से बौखला कर पाकिस्तान सीमा पर तनाव पैदा करने में लगा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ने के बाद अपना वजूद बचाए रखने के लिए पाकिस्तान अब सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से सीमा पर लगातार फायरिंग हो रही है। इसी में लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गए।
