देहरादून में महिला पॉलिटेक्निक कालेज को अस्थाई जेल बनाने की तैयारी, कैदी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजीटिव
देहरादून। जिला कारागार देहरादून यानी जेल में रविवार को बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जेल में 27 और कैदी मिले संक्रमित मिले। जबकि शनिवार को 7 कैदी पॉजिटिव मिले थे। इस तरह जेल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 34 हो गई है। ऐसे में प्रशासन महिला पॉलीटेक्निक कालेज को अस्थायी जेल बनाने की तैयारी कर रहा है। टिहरी विस्थापित क्षेत्र ऋषिकेश में भी एक युवक पॉजीटिव पाया गया है।
राज्य में रविवार को 143 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की हुई पुष्टि है। इसके साथ ही उत्तराखंड मे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6104 तक पहुंच गया है। सबसे अधिक मामले यूएसनगर में 51 चिन्हित हुए। जबकि, देहरादून में 46, हरिद्वार में 26, उत्तरकाशी में 6, नैनीताल में 5, अल्मोड़ा में 3, पौडी में 3, चमोली में 1, टिहरी में 1, रुद्रप्रयाग में 1 व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाया गया।
ऋषिकेश में तीन मामले
एम्स अस्पताल ऋषिकेश में 3 लोगों की रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव आई है। इसमें 2 स्थानीय लोग शामिल हैं।
जनसंपर्क अधिकारी एम्स हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि वीरभद्र मार्ग एम्स कैपस निवासी 19 वर्षीय नर्सिग स्टूडेंट्स पॉजीटिव पाई गई है। वह 17 जुलाई को जोधपुर राजस्थान से ऋषिकेश आई थी। दूसरा मामला टिहरी स्थापित क्षेत्र का है। 30 वर्षीय व्यक्ति एम्स के रेडियोथेरेपी विभाग में नर्सिंग ऑफिसर है। वह बीती 17 जुलाई को भरतपुर राजस्थान से ऋषिकेश आए थे, उसके बाद से होम क्वारंटाइन थे। 18 जुलाई को पहला कोविड सेंपल नेगेटिव आया था। जबकि 25 जुलाई को दूसरा सेंपल कोविड पॉजिटिव है। तीसरा मामला हरिद्वार क्षेत्र का है। ज्वालापुर हरिद्वार निवासी 21 वर्षीय युवक 24 जुलाई को अस्पताल आया था। उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
